{"_id":"64593c7bd0ddf1381d017d20","slug":"torch-rally-will-tour-the-district-on-may-16-amethi-news-c-13-1-223951-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 16 मई को जिले का भ्रमण करेगी मशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 16 मई को जिले का भ्रमण करेगी मशाल रैली
Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। खेल निदेशालय की ओर से 25 मई से पांच जून तक लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्वनगर, गोरखपुर एवं दिल्ली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए मशाल रैली व प्रचार वाहन को पांच मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवाना किया था।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के अंतर्गत पांच मई को लखनऊ से निकली मशाल रैली 15 को जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इसके लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अफसरों के साथ तैयारियोंं की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने नेहरू युवा केंद्र, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग को जन जागरूकता रैली आयोजित करने की जिम्मेदारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तैयारियों की भी समीक्षा की।
बताया कि 15 मई को रात 8:00 बजे मशाल रैली पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 16 मई को टार्च रिले के पश्चात जिले का भ्रमण करेगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव को खेलों को बढ़ावा देने एवं जन सामान्य को विभिन्न खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा। इसके अतिरिक्त अन्य अफसरों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी।
बैठक के दौरान सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ विमलेंदु शेखर, डीडीओ तेजभान सिंह, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, बीएसए संगीता सिंह व डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।