फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Today the noise will stop, candidates will reach door-to-door

Amethi News: आज थम जाएगा शोर, प्रत्याशी पहुंचेंगे डोर-टू-डोर

Mon, 08 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Today the noise will stop, candidates will reach door-to-door
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार निकायों में 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद चला रहा सघन चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार की शाम पांच बजे से थम जाएगा। अब प्रत्याशी लोगों से डोर-टू-डोर मिलकर अपनी बात कह सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के चारों निकायों में 42 उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें गौरीगंज के 13, जायस व अमेठी के 9-9 तथा मुसाफिरखाना में 11 उम्मीदवार शामिल है। इसके साथ ही सभासद पद के 354 उम्मीदवार वार्ड का नेतृत्व करने के लिए मतदाताओं को रिझा रहे हैं। वार्डों में घूमकर शक्ति प्रदर्शन भी चल रहा है।
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी पदाधिकारी रोड शो तथा रैलियां कर अपनी नीतियां व विकास के वादे मतदाताओं से कर समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार का सिलसिला मंगलवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उम्मीदवार व अभिकर्ता को अकेले डोर-टू-डोर संपर्क की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार थमने के बाद भीड़ के साथ या प्रचार वाहन से प्रचार करते मिलने वाले प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed