फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Today public order will come out from EVM

Amethi News: आज ईवीएम से निकलेगा जनता का आदेश

Tue, 04 Jun 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Today public order will come out from EVM
मतगणना स्थल पर मौजूद अफसर
अमेठी सिटी। लोकतंत्र के महापर्व के लिए मंगलवार का दिन खास है। दो माह तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद जनादेश आज आएगा। मतदाताओं ने किसे अपना सांसद चुना, इसका खुलासा ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के बाद होगा।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो रही मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोग के स्तर से तैनात किए गए प्रेक्षकों ने कमान संभाल रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी सहित 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों को सुबह छह बजे ही ड्यूटी स्थल पर आने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम गलियारे से लेकर मतगणना कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अर्धसैनिक बल के साथ पीएसी के जवानों को लगाया गया है। सोमवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह अधिकारियों की टीम के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेक्षकों ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण

- नामित प्रेक्षक डॉ. एन युवराज व शालिनी दुहान ने सोमवार को अफसरों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभावार मतगणना के लिए बनाए गए अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद मतगणना परिसर, बैरिकेडिंग, काउंटिंग हाल में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व अग्निशमन यंत्र की पर्याप्त उपयोगिता, डॉक्टर व एंबुलेंस की उपस्थिति, मतगणना के लिए एजेंट, मतगणना कार्मिक, सीलिंग करने वाले कार्मिकों को उपलब्ध कराए गए पास की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं की जांच की।




दो जिलों में होगी मतों की गिनती
अमेठी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना दो जिलों में होगी। चार विधानसभा की गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय व एक की रायबरेली में मतगणना कराई जाएगी। जिले के तिलोई विधानसभा के 387 बूथों पर पड़े 196418 वोटों की गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। जगदीशपुर विधानसभा के 338 बूथों पर डाले गए 204027 वोटों की गिनती 25 राउंड में 14 टेबल पर होगी। इसके साथ गौरीगंज विधानसभा के 389 बूथों पर 196410 वोट पड़े थे, जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। अमेठी विधानसभा के 378 बूथों पर 180931 वोट पड़े थे, जिनकी गिनती 28 राउंड में होगी। सलोन विधानसभा के वोटों की गिनती रायबरेली में होगी। सलोन विधानसभा के 369 बूथों पर डाले गए 198285 वोट की गिनती 27 राउंड में होगी।




अलग-अलग हाल में होगी मतों की गिनती

जवाहर नवोदय विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र वार मतों की गिनती के अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए है। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग आठ टेबलों पर होगी। पोस्टल बैलेट की गणना 12 टेबलों पर होगी।
प्रत्येक कक्ष में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 व एक-एक टेबल एआरओ की रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक प्रथम, एक मतगणना सहायक द्वितीय तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मतगणना कार्य को पूरा करने के लिए 364 गणना कार्मिक लगाए गए हैं।





जिले के आरओ घोषित करेंगे परिणाम

लोकसभा क्षेत्र अमेठी की मतगणना भले ही दो जिलों में होगी लेकिन, परिणाम की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ही करेंगी। परिणाम की घोषणा करने में विलंब न हो, इसके लिए अमेठी का जिला प्रशासन लगातार रायबरेली के जिला प्रशासन के संपर्क में रहेगा। मौखिक के साथ ही सलोन का लिखित परिणाम मिलने के बाद ही आरओ अंतिम परिणाम घोषित करेंगे।




इनकी किस्मत पर आज आएगा फैसला
1- भाजपा - स्मृति जूबिन इरानी

2- कांग्रेस - किशोरी लाल
3- बसपा - नन्हें सिंह चौहान

4- निर्दल प्रत्याशी - खुशीराम
5- निर्दल प्रत्याशी - जगदंबा प्रसाद यादव



6- निर्दल प्रत्याशी - उदयराज

7- निर्दल प्रत्याशी - चंद्रावती



8- निर्दल प्रत्याशी - सुरेंद्र कुमार

9- राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी - मो. हसन लहरी



10- जनशक्ति समता पार्टी - दिनेश मौर्या
11- समझदार पार्टी - संतराम



12- संयोगवादी पार्टी - शैलेंद्र कुमार

13- मौलिक अधिकार पार्टी - भगवानदीन पासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed