{"_id":"610810338ebc3e8416736c58","slug":"today-24-thousand-people-will-take-covid-vaccine-at-204-places-amethi-news-lko58959053","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 स्थानों पर 24 हजार लोगों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 स्थानों पर 24 हजार लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में मंगलवार को कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 204 स्थानों पर 24 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में टीकाकरण को लेकर महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के 204 स्थलों पर आवंटित लक्ष्य से तीन गुना 24 हजार व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसकी तैयारियों करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसलिए सभी लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में अब तक 4,66,346 व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 3,97,557 लोगों को प्रथम डोज तथा 68,789 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। बताया कि मंगलवार के अभियान के लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है।