फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   To control the prices of potatoes, clearance from the warehouse is emphasized.

Amethi News: आलू के भाव नियंत्रित करने के लिए गोदाम से निकासी जोर

Wed, 10 Jul 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
To control the prices of potatoes, clearance from the warehouse is emphasized.
अमेठी सिटी। आलू की कीमत बाजार में बढ़ती जा रही है। जिले में रोज 15 मीट्रिक टन आलू की निकासी हो रही है। उद्यान और मंडी अधिकारी किसानों को आलू के दाम का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि दाम ज्यादा बढ़े तो सरकार बाहर से आलू मंगवा सकती हैं, ऐसी स्थिति में स्थानीय बाजार में आलू के दाम भविष्य में गिर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के तीन शीतगृहों में आलू का कुल भंडारण 6779.50 मीट्रिक टन हुआ है। सोमवार तक 341.60 मीट्रिक टन आलू की निकासी की गई है। उद्यान विभाग के अनुसार, रोल लगभग 15 मीट्रिक टन आलू की निकासी किसान कर रहे हैं। बाजार में आलू का दाम बेहतर होने से अब निकासी की मात्रा बढ़ सकती है। उद्यान विभाग के निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि करीब पांच फीसदी आलू की निकासी अभी तक हुई है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी जायस के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि आलू के थोक दाम करीब 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक है। किसानों को आलू गोदाम से बाहर निकालने के प्रेरित किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि खोदाई के दौरान धूप के संपर्क में आया आलू गोदाम में खराब भी होने लगा । किसानों के पास अच्छा समय है कि वह आलू निकाल कर बाजार से बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। पहले के मुकाबले आलू की आवक कुछ कम हुई है, लेकिन किसानों का आलू शीतगृह से निकलने के बाद आवक तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम से बाजार तक डेढ़ गुना अंतर
आलू के दाम की बात करें तो थोक भाव 2250 रुपये तो गोदाम से यही आलू 2400 रुपये में मिल जा रहा है। जबकि स्थानीय बाजार में आलू की कीमत 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। मंडी सचिव ने बताया कि आलू के दाम धीरे-धीरे टूटेगा। किसानों को मौके का फायदा उठाकर आलू बाजार में उतार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed