{"_id":"683367d5e2c140bf7309b90a","slug":"tiranga-yatra-taken-out-on-the-success-of-sindoor-operation-amethi-news-c-96-1-ame1022-141237-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
Mon, 26 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। भारतीय सेना के सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर रविवार को हरदोईया न्याय पंचायत क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना तेरा यह अभियान, याद करेगा हिंदुस्तान जैसे नारों के साथ मोटरसाइकिल रैली में देशभक्ति का जोश देखते ही बना।
यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी सर्वेश सिंह दीवान ने किया। रैली ग्रामसभा चंदौकी से शुरू होकर राम शाहपुर, हरदोईया, पिछौरा, किशुनदासपुर होते हुए उलरा गांव में संपन्न हुई। बाइक सवार युवाओं के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और वे भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष करते रहे।
सर्वेश सिंह दीवान ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय को गर्व के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, राम बरन सिंह, रवींद्र सिंह, राधेश्याम, गया प्रसाद सिंह, संदीप गुप्ता और चंद्र प्रकाश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।