फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three-year-old innocent dies due to wall collapse, brother critical

Amethi News: दीवार गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, भाई गंभीर

Thu, 07 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old innocent dies due to wall collapse, brother critical
अमेठी। ककवा गांव में मंगलवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से हरिकेश वर्मा के तीन वर्षीय बेटे युग की मौके पर ही मौत हो गई और बड़ा बेटा सुमित (9) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हरिकेश वर्मा का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा है। मंगलवार रात युग और सुमित खाना खाने के बाद नल से पानी पीने गए थे। इसी दौरान अचानक मकान की जर्जर दीवार भरभराकर दोनों बच्चों पर गिर पड़ी। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबे को हटा कर बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर ही युग की मौत हो गई थी। जबकि बड़ा भाई सुमित गंभीर घायल था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुरा हाल, पिता बेसुध
युग की मौत से पूरा परिवार गम में डूबा है। बेटे का शव देखकर मां अनीता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेटे का नाम लेकर वह बार-बार चीखने लगती है। वहीं, पिता हरिकेश वर्मा भी मासूम पुत्र की मौत से गहरे सदमे में हैं। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें सांत्वना देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नहीं बना पक्का मकान
हरिकेश वर्मा का परिवार कच्चे मकान में ही रह रहा था। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर नहीं बन पाया था। इस कारण मकान की जर्जर दीवार बीते दिनों हुई तेज बारिश की मार नहीं झेल सकी। इसी कारण धूप निकलने पर दीवार के भरभरा कर ढह जाने से यह जानलेवा हादसा हो गया।

जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता
दीवार गिरने से चपेट में आए एक मासूम की मौत की सूचना मिली है। राजस्व टीम को रात में ही मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगा ली गई है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ताकि पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता जल्दी उपलब्ध कराई जा सके।
आशीष सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed