{"_id":"6625671e9bb5678cfb0dd128","slug":"three-times-more-kits-found-to-test-bacteria-in-water-amethi-news-c-96-1-gon1004-117350-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पानी में बैक्टीरिया जांचने के लिए तीन गुना ज्यादा मिली किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पानी में बैक्टीरिया जांचने के लिए तीन गुना ज्यादा मिली किट
Mon, 22 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 987 गांवों में पानी की जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट मिली है। जिसके माध्यम से छह माह तक पानी की जांच की जा सकेगी।
जल जीवन मिशन के समन्वयक अनिल वर्मा ने बताया कि किट के माध्यम से पानी में आयरन, फ्लोराइड, नाइट्रेट, हार्डनेस, पीएच आदि की जांच की जा सकती है। बैक्टीरिया जांच के लिए प्रत्येक गांव में 300 की संख्या में एचटूएस वायल बैक्टीरियल किट भेजी गई है। पहले यह मात्र 100 की संख्या में प्रत्येक गांव में भेजी जा रही थी। इस तरह 987 गांवों के लिए एचटूएस वायल बैक्टीरियल किट की संख्या 98,700 से बढ़ाकर 2,96,100 कर दी गई है। जिसे महिलाओं को वितरित करने के लिए तैयारी चल रही है। जिससे पानी की जांच का कार्य प्रभावित न होने पाए।