फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three smugglers arrested with 20 kg ganja

20 किग्रा. गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 20 kg ganja
गौरीगंज (अमेठी)। बॉर्डर पर चल रही चुनावी चेकिंग के दौरान संग्रामपुर पुलिस व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को बड़ी सफलता मिली। टीम ने प्रतापगढ़ बॉर्डर से जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे तीन गांजा तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से 20 किलो 682 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस बरामद गांजा जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय है। जिले की सीमा पर बनाए गए सभी पुलिस बैरियर सक्रिय कर दिए गए हैं। बैरियरों पर जहां पुलिस की ड्यूटी लगी है वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामित मजिस्ट्रेट भी बॉर्डर पर मौजूद रह कर चेकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एसएसटी टीम के मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार जायसवाल व संग्रामपुर थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा प्रतापगढ़ जिले के किठावर बॉर्डर पर स्थित डेवसड़ा मजरे मुहीबशाह के समीप अमेठी-किठावर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तीन लोग वहां पहुंचे और चेकिंग देखकर भागने लगे। मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20.682 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान जिला मुजफ्फनगर थाना व गांव रनतपुरी निवासी संजीव कुमार सिंह, जिला रायबरेली के थाना बछरांवा के गांव कन्नाव निवासी ओम प्रकाश तथा अनूप कुमार के रूप में हुई। पुलिस टीम तीनों को थाने पर लाकर बरामद गांजा जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed