{"_id":"667758e148b26554ab028004","slug":"three-police-personnel-including-two-inspectors-suspended-for-demanding-bribe-amethi-news-c-96-1-lu11005-120777-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिश्वत मांगने के आरोप में दो दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिश्वत मांगने के आरोप में दो दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित
Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तालाब को दुरुस्त करा रहे एक मछली पालक से जेसीबी छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने और न देने पर गलत आरोप में फंसा देने की धमकी देने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने दो सब इंस्पेक्टर व एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जांच मुसाफिरखाना सीओ को सौंपी गई है।
इन्हौना थाना क्षेत्र के शेखनगांव निवासी मारूफ अहमद को मछली पालन के लिए पट्टे पर तालाब मिला है। मारूफ इस तालाब के बंधे को जेसीबी से दुरुस्त करा रहा था। तभी थाने में तैनात दरोगा अमरचंद्र शुक्ला व वीरेंद्र राय और हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह पहुंचे थे।
मारूफ का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जेसीबी को बंद कराते हुए उसे छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत न देने पर पुलिस कर्मियों ने जेसीबी थाने ले जाकर बंद कर दी थी। इसके बाद अभद्रता कर उसे जेल भेजने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उससे चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। मामला सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को सुर्खियों में आया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने आरोपी दोनों सब इंस्पेक्टरों व हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।