फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three new bridges will be built with Rs 12.5 crore, one will be renovated

Amethi News: 12.5 करोड़ से बनेंगे तीन नए पुल, एक का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Three new bridges will be built with Rs 12.5 crore, one will be renovated
अमेठी सिटी। जिले में 12.5 करोड़ के खर्च से तीन नए पुलों के निर्माण के साथ एक पुराने पुल का जीर्णोद्धार होगा। इससे मालती व मनोरमा नदी पर पुल न होने से आवागमन में होने वाली परेशानी दूर होने से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



नदियों के साथ ही दो नालों पर पुल न होने के कारण लोगों को एक तरफ से दूसरी ओर जाने के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी उठाना पड़ रही है। इस दिक्कत को दूर कराने के लिए स्थानीय लोग बीते लंबे समय से पुल निर्माण कराने की मांग उठा रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने तीन नए पुलों को बनाने के साथ ही एक पुराने पुल का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रीतम सिंह ने बताया कि इस कार्ययोजना पर 12.5 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पुलों का निर्माण कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्ययोजना में एक सकरे पुल पर नया पुल बनाने का कार्य भी होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीसी बीम पर होगा नए पुलों का निर्माण
अमेठी संग्रामपुर चंदिकन मार्ग पर बने सकरे व जर्जर लघु पुल के स्थान पर अब आरसीसी बीम का निर्माण कार्य कर 2.3 करोड़ रुपये नया पक्का पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह ढेमा भैंसहा रोड स्थित नाले पर लघु सेतु व पहुंच मार्ग का कार्य 60 लाख रुपये से पूरा होगा। विकासखंड भादर के ग्राम सभा अमटाही में मालती नदी पर लघु सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य पर 4.7 करोड़ रुपये व विकासखंड भादर में ग्राम सभा सोनारी में मनोरमा नदी पर लघु सेतु पहुंच मार्ग का कार्य 4.9 करोड़ रुपये से होगा।


लकड़ी का पुल टूटने से हो रही परेशानी
सोनारी गांव निवासी भोला प्रसाद वर्मा ने बताया कि मनोरमा व मालती नदी पर पुल नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों व स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रही है। करीब तीन साल पहले स्थानीय लोगों के सहयोग से बना लकड़ी का पुल भी जर्जर होकर बरसात के दौरान टूट गया है। इससे नदी में से होकर आवागमन को विवश होना पड़ता है। अमटाही गांव निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह बताया कि क्षेत्रीय लोग बीते 25 वर्षों से नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।



इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
ब्लॉक भादर के सोनारी में मनोरमा नदी पर पुल बनने से सोनारी, तिवारीपुर, रामचंद्र पुर, रायपुर वहीं दूसरी तरफ गुदुरी, सिंगठी, नगरडीह, खरगपुर, ड्योढि़या, रघईपुर, रतापुर आदि गांव के लोगों को आसानी होगी। वहीं विकासखंड भादर के ग्राम सभा अमटाही में मालती नदी पर पुल बनने से बील्हापुर, घोरहा, अमटाही, टीकरमाफी, संग्रामपुर आदि गांवों के लोगों का आवागमन भी आसान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed