फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   three express trains will be cancelled for 90 days

Amethi News: 90 दिन निरस्त रहेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें

Tue, 22 Nov 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
three express trains will be cancelled for 90 days
गौरीगंज (अमेठी)। दिसंबर से पड़ने वाले संभावित भीषण कोहरे को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली अप/डाउन तीन ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त करने की बात कही गई है। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी होगी तो विभाग को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह में पड़ने वाले कोहरे व धुंध के अंदेशे को लेकर विभाग ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में योगनगरी हरिद्वार से प्रयागराज संगम के बीच सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार व सोमवार (गौरीगंज स्टेशन पर गुरुवार, शनिवार व मंगलवार) को चलने वाली योगनगरी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक तो प्रयागराज से योगनगरी हरिद्वार के बीच मंगलवार, गुरुवार व रविवार (गौरीगंज स्टेशन पर बुधवार, शुक्रवार व सोमवार) को चलने वाला योगनगरी अप एक्सप्रेस ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली-मालदा टाउन अप/डाउन एक्सप्रेस व वाराणसी-देहरादून अप जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तो देहरादून-वाराणसी डाउन जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। रेल विभाग की ओर से तीन जोड़ी ट्रेन निरस्त होने की सूचना सार्वजनिक हुई तो पहले से अलग-अलग तिथियों पर आरक्षण करा चुके यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। ट्रेन निरस्त होने से सर्वाधिक परेशानी वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज व हरिद्वार के यात्रियों को उठानी पड़ेगी। ट्रेन निरस्तीकरण अवधि में यात्रियों को या तो निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ेगी या अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं ट्रेन निरस्त होने से विभाग को भी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जा रहा प्रचार-प्रसार
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि कोहरे के मौसम में ट्रेन परिचालन को बेहतर बनाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को ट्रेन यात्रा में कोई परेशानी न हो ये विभाग की प्राथमिकता है। निरस्त ट्रेनों का प्रचार-प्रसार कर बुकिंग काउंटर पर टिकट निरस्त करने तथा नई तिथि का टिकट बुक कराने की सुविधा रेल यात्रियों को पहले की तरह नियमानुसार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed