फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three Class 10 students injured in collision with pickup

Amethi News: पिकअप की टक्कर से 10वीं के तीन छात्र घायल

Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three Class 10 students injured in collision with pickup
अमेठी सिटी। गौरीगंज-सुल्तानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह संस्कार ग्लोबल स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े 10वीं के तीन छात्र पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो छात्रों का इलाज चल रहा है। एक छात्र को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गौरीगंज के पचेहरी निवासी आदित्य सिंह (18), बलीपुर खुर्दवां के आयुष सिंह (17) और बारीपुर हल्लहा के अंश यादव (16) बुधवार सुबह संस्कार ग्लोबल स्कूल आए थे, तीनों हाईस्कूल के छात्र हैं। सुबह करीब आठ बजे स्कूल के बाहर तीनों एक बाइक के पास खड़े थे, तभी गौरीगंज की तरफ आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों छात्रों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे आदित्य सिंह के पिता राणा प्रताप सिंह बेटे को डिस्चार्ज कराकर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए। आयुष सिंह व अंश यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तीनों छात्रों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पिकअप चालक रायबरेली के मिल एरिया थाना के नानकारी निवासी राज बहादुर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed