फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three arrested including village head for occupying playground

Amethi News: खेल मैदान कब्जाने में ग्राम प्रधान सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including village head for occupying playground
अमेठी सिटी। खेल मैदान पर पिलर लगाकर कब्जा करने के मामले में मुंशीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लेखपाल की तहरीर पर दर्ज कराए गए मुकदमे में सुमेरपुर के ग्राम प्रधान सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लेखपाल राम किशोर ने मुंशीगंज थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम सभा डालव में खेल मैदान के लिए जमीन सुरक्षित है। यहां पर कुछ लोग पिलर बनाकर अवैध निर्माण किया जा रहा था। लेखपाल का आरोप है कि खेल मैदान के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा करने से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में सुमेरपुर के प्रधान गोकुल प्रसाद के साथ ही गया प्रसाद व अमरनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुंशीगंज कोतवाल शिवनरायन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपित ग्राम प्रधान समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर जालसाजी का केस दर्ज
- रामगंज थाने में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जालसाजी समेत अन्य आरोप में सुल्तानपुर जिले के कामापुर निवासी शिशिर कुमार यादव व कनकलता यादव के खिलाफ दर्ज किया गया है। रामगंज रामपुर के संतोष कुमार सोनी ने न्यायालय पर अर्जी देकर कहा था कि विपक्षी ने जमीन बेचने की बात उससे कही थी। इस पर उसने सात लाख रुपये दे दिया लेकिन, न तो उसे जमीन का बैनामा किया और न ही पैसा वापस किया। आरोप है कि उसे धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed