{"_id":"5e5aa6a98ebc3ef40d4ec5ed","slug":"three-arrest-amethi-news-lko511334168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना समेत तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना समेत तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। चेकिंग के दौरान अमेठी शहर में हुई चोरियों में शामिल सरगना समेत तीन शातिर शनिवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से 4.5 लाख रुपये कीमत के आभूषण तथा चोरी के 43 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्याम सुंदर शनिवार को धम्मौर रोड स्थित बेनीपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान धम्मौर की ओर से बाइक पर सावर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो तीनों बाइक मोड़कर भागने लगे। मौजूद पुलिस बल ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर तीनों के पास से 4.5 लाख रुपये कीमत के (96 ग्राम) सोने के आभूषण व चोरी के 43 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुलतानपुर जिले के नगर कोतवाली के नार्मंल चौराहा निवासी मोहम्मद अजीम दूसरे की इसी कोतवाली के राहुल चौराहा निवासी मोहम्मद आदिल तथा तीसरे की पंजाबी कालोनी निवासी मोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि इन लोगों ने 14-15 जनवरी की रात टिकरी चौराहे पर कब्बन अली के रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर, 18 जनवरी की रात शहर के न्यू बिराहिनपुर कालोनी में राजेश सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर तथा 21 फरवरी की रात चौक स्थित अरविंद कुमार कसौधन के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
बताया कि इनका अपना गिरोह है। यह लोग दिन में रेकी करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बरामद आभूषण व नगदी जब्त कर बाइक को सीज कर दिया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।