{"_id":"664e42eb3a5cd92a600b9d14","slug":"threatened-family-members-on-suspicion-of-being-an-informer-case-amethi-news-c-96-1-brp1002-119150-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुखबिर होने के शक में परिवार वालों को धमकाया, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुखबिर होने के शक में परिवार वालों को धमकाया, केस
Thu, 23 May 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पूरे गौहर में दबंगों ने एक युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने के शक में उसके घर जाकर उसकी गैर मौजूदगी में महिलाओं व बच्चों से गाली गलौज करते हुए धमकियां दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे गौहर मजरे गडरियाडीह निवासी अजीजुल रहमान ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 मई को वह घर पर नहीं था। तभी रात्रि 9 बजे इसी थाना क्षेत्र के नये पुरवा मजरे खैरातपुर निवासी मोहतरीम, मुस्तकीम, परवेज और जावेद ने उसके दरवाजे पर जाकर उसके बच्चो को डराया। थाने की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि 20 मई को वह पोलिंग स्टेशन पर था, तो उक्त लोग उसके दरवाजे से आते जाते गालियां देते रहे। अजीजुल रहमान ने उक्त लोगों से जान का खतरा व्यक्त किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।