{"_id":"663925515134d546820ab114","slug":"those-who-vandalized-vehicles-are-being-searched-through-cctv-footage-amethi-news-c-96-1-brp1002-118172-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों की सीसीटीवी फुटेज से हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों की सीसीटीवी फुटेज से हो रही तलाश
Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
एक गाड़ी के चालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस तैनात संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने रविवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों की गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक गाड़ी के चालक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने गाड़ी तोड़ने वालों की खोज सीसीटीवी फुटेज से शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस भवन के सामने पुलिस तैनात की गई है।
रविवार की रात करीब 11 बजे गौरीगंज के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग चल रही थी। मीटिंग में शामिल लोगों की कुछ गाड़ियां कार्यालय के बाहर रायबरेली-सुल्तानपुर हाइवे पर भी खड़ी थीं। वहां कई स्थानीय लोगों के चौपहिया वाहन भी थे। इस बीच लग्जरी गाड़ी से आए कुछ लोगों ने खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। इसके बाद वह चले गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया।
कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए धरना देकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें समझा कर अंदर बुला ले गए। एएसपी हरेंद्र प्रताप व सीओ मयंक द्विवेदी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले में गौरीगंज के नरौली निवासी व एक गाड़ी के चालक सद्दाम हुसैन ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने इसकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। कांग्रेस दफ्तर के सामने पुलिस तैनात की गई है।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाया आरोप
सोमवार दोपहर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व कांग्रेस उम्मीदवार के अधिवक्ता केसी कौशिक ने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। कहा कि कल भाजपा के अराजकतत्वों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी गाड़ियों के शीशे तोड़े वह बाहर किसी देश के नहीं हैं, बल्कि वह अमेठी, गौरीगंज के ही लोग हैं। अराजकतत्वों ने गाड़ियों के शीशे नहीं अमेठी के लोगों के दिल को तोड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी के अधिवक्ता केसी कौशिक ने दावा किया वह इस मामले की शिकायत चुनाव प्रेक्षकों सहित चुनाव आयोग से भी करेंगे। जानकारी के बावजूद कांग्रेस द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर न देने के सवाल पर कहा कि पुलिस को इस मामले में खुद कार्रवाई करनी चाहिए।
सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपस में हुआ था विवाद- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी का कहना है कि अभी तक जो उनको जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कांग्र्रेस कार्यालय में सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र थे। दोनों के बीच आपस में मारपीट व तोड़फोड़ हुई है। इस मामले से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं की है।