फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves stole goods worth Rs 10 lakh from the house

Amethi News: चोरों ने घर से पार किया 10 लाख का माल

Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth Rs 10 lakh from the house
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर से 10 लाख का माल पार कर दिया, वहीं दूसरे घर में लोगों के जाग जाने से चोर असफल रहे।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के अकरा गांव में शफीक के घर को निशाना बनाया। छत से होकर चोर घर में दाखिल हुए। चोर कमरे का ताला तोड़ रहे थे, तभी घर के लोग जाग गए। जिसके बाद चोर भाग निकले। उसके बाद चोर पड़ोस के मंगरौली गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम के घर घुस गए। यहां से चोरों ने अलमारी से 10 लाख के जेवरात, 15 हजार रुपये व कपड़े, बर्तन पार कर दिए। इब्राहिम की पत्नी सुबह उठीं तो अंदर से दरवाजा बंद होने पर पति को जगाया। इसके बाद परिजन घर के पीछे गए देखा कि वहां दरवाजा खुला था।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का कहना था कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है। अगर पहले अकरा गांव में गए थे, वहां से किसी प्रकार की सूचना गांववालों को हो जाती तो शायद हमारे घर में चोरी न होती। घटना को लेकर थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed