फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Thieves ransacked the house of a retired accountant.

Amethi News: चोरों ने खंगाला सेवानिवृत्त लेखपाल का मकान

Mon, 29 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked the house of a retired accountant.
संग्रामपुर। अंतीपुर गांव में शनिवार रात सेवानिवृत्त लेखपाल शंभू शुक्ल के घर में चोरी की वारदात हुई। चोर सीढ़ी व रस्सी के सहारे छत पर चढ़े और घर में दाखिल हो गए। एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब 1.45 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी रविवार सुबह परिजनों को हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन



पीड़ित के पुत्र राजीव शुक्ल ने बताया कि रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली थी। उस समय दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद नहीं थी। सुबह करीब पांच बजे उठने पर कुंडी बाहर से बंद मिली। पत्नी को आवाज देने पर अन्य परिजन जागे तो कमरे में सामान बिखरा मिला और आलमारी के ताले टूटे थे। कुछ सामान घर से थोड़ी दूरी पर घूर गड्ढे के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन



पत्नी मीरा शुक्ला ने बताया कि 22 नवंबर को भाई की शादी की तैयारी में नए गहने बनवाए गए थे। घर में अलग-अलग स्थानों पर रखे 75 हजार, 50 हजार और बेटी के 20 हजार रुपये भी चोरी हो गए। चोर नए गहनों के साथ पुराने आभूषण भी उठा ले गए। चोरी हुए आभूषणों में दो तोले का सोने का हार, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, धागा-सुई, कान के झुमके और छह जोड़ी पायल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस कुछ देर तक सीमा जांच में उलझी रही। बाद में अमेठी इंस्पेक्टर रवि सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन क्षेत्र संग्रामपुर होने की पुष्टि के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed