फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There will be suspension for negligence in action against miscreants

उपद्रवियों पर कार्रवाई में लापरवाही पर होगा निलंबन

Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be suspension for negligence in action against miscreants
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की कवायद जिले में तेज हो गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम-एसपी ने सीओ व एसडीएम के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने गांव-गांव निगरानी बढ़ाने के साथ संभ्रांत लोगों से समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चुनाव में धनबल व बाहुबल का प्रयोग नहीं हो इसके लिए गुंडा व गैंगस्टर के साथ अन्य अपराधियों को पाबंद करते हुए विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। बावजूद इसके लापरवाही उजागर होने पर निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के साथ जिला प्रशासन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। कवायद सफल हो इसके लिए बूथों के सत्यापन के साथ पुलिस विभाग सिपाहियों के माध्यम स बीट पुस्तिका तैयार करा रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, सीओ, व अन्य जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अब तक चिह्नित किए गए अपराधियों के साथ की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल की। डीएम ने बूथ पर सुविधाओं का सत्यापन करने के साथ आवागमन, विद्युत, रैंप, पेयजल, प्रसाधन व सुरक्षा से जुड़ी जानकारी निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

एसपी ने गुंडा एवं गैंगेस्टर के साथ जमानत पर रिहा अपराधियों पर सक्रिय नजर रखते हुए उन्हें भी पाबंद करने को कहा। डीएम-एसपी ने गांव-गांव बैठक कर संभ्रांत नागरिकों से समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रभावित करने वालों को चिह्नित करने के साथ चुनाव प्रभावित करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही का निर्देश दिया। अफसरों ने गांव में सक्रिया बढ़ाते हुए हर गतिविधि पर नजर रख आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न हो सके इसके लिए संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश सीओ व एसडीएम को दिया। सुविधाओं की कमी या निगरानी में लापरवाही से मतदान प्रभावित होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत सभी सीओ, एसडीएम व जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed