फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There will be random checking of ration distribution from quota shops.

Amethi News: कोटे की दुकानों से राशन वितरण की होगी रैंडम जांच

Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
There will be random checking of ration distribution from quota shops.
अमेठी सिटी। जिले में राशन कोटे की दुकानों से हो रहे अनाज वितरण की क्रॉस चेकिंग करवाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक न्याय पंचायत की दो दो दुकानों की रैडम जांच के साथ उपभोक्ताओं के बयान दर्ज करने होंगे। इसके लिए डीएम निशा अनंत ने राशन की क्राॅस चेकिंग करवाने के लिए अफसरों की टीम गठित की है। प्रत्येक माह राशन वितरण के बाद बाॅयोमेट्रिक करवाने के बाद भी राशन नहीं देने व कम राशन देने की शिकायत जनशिकायतों के दौरान मिलती हैं। डीएम निशा अनंत ने ऐसे मामलों की स्थलीय जांच करवा कर कार्रवाई की योजना बनाई है। कवायद सफल हो, इसके लिए डीएम ने 99 न्याय पंचायत की दो-दो दुकानों की रैंडम चेकिंग के लिए टीम गठित की है। डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि पारदर्शी ढ़ंग से राशन वितरित करवाना प्राथमिकता में शामिल है। जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed