फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was fog in the morning, sunshine in the afternoon

Amethi News: सुबह रहा कोहरा, दोपहर में निकली धूप

Sat, 25 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, sunshine in the afternoon
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय का शहरी व ग्रामीण अंचल शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा और लगभग दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। सुबह लगभग नौ बजे कोहरा छंटा, लेकिन बादलों के चलते धूप नहीं निकली। दोपहर को धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन हवाएं पूरे दिन ठंड का अहसास कराती रहीं।
विज्ञापन




जिले में सुबह कोहरा व धुंध छाई रही। हवाओं से कोहरा कम हुआ तो बादलों ने डेरा डाल दिया, लेकिन दोपहर करीब एक बजे धूप निकली तो सर्दी से कुछ राहत मिली। बाजारों, मंडियों में दिनभर चहल-पहल रही। बाजारों में खरीदारों व वाहनों की भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम लगा रहा। सुबह कोहरे से सर्वाधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन



मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवा के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में कैद हो गए। शाम को गलन भरी ठंड ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 85 फीसदी रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 2.3 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed