फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was a lot of purchase of silk thread and Rudraksh Rakhi.

Amethi News: रेशमी धागे और रुद्राक्ष राखी की खूब हुई खरीदारी

Mon, 19 Aug 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of purchase of silk thread and Rudraksh Rakhi.
राखी की महिलाओं ने की खरीदारी
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रविवार को शहर से लेकर गांवों तक बाजार गुलजार रहे। रेशमी धागे, रुद्राक्ष की राखी बहनों की पहली पसंद रही।
विज्ञापन


वहीं, बच्चों को लाइटिंग, डोरेमान, छोटा भीम व कार्टून राखियों ने खूब लुभाया। राखी, कपड़ा, आभूषण, मिठाई, गिफ्ट सेंटरों के साथ अन्य दुकानों पर काफी भीड़ दिखी।
सोमवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रविवार को बहनें दूर स्थित अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए परिजनों के साथ जाती दिखीं। भाई भी अपने बहनों के लिए उपहार की खरीदारी करते दिखे। बहनों ने भाइयों के लिए राखी, मिठाई, आरती थाल जैसे सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

राखी की दुकानों पर रेशमी रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष, स्टोन व नग की राखी की काफी मांग दिखी। वहीं, बच्चे लाइटिंग, स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू राखियां खरीदते दिखे। राखी व्यवसायी सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर तक बिक्री अधिक रहेगी है। बाजार में पांच रुपये से लेकर पांच सौ तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखी मिठाइयों की मांग अधिक
रेस्टोरेंट संचालक बजरंग सिंह ने बताया कि इस बार सूखी मिठाइयों की मांग अधिक है। दो सौ रुपये से लेकर 12 सौ रुपये किलोग्राम तक की मिठाइयां उपलब्ध हैं। ड्राई फ्रूट लड़डू, केशर ड्राईफ्रूट लड्डू, पंच मेवा, काजू पिस्ता, काजू पान, काजू रोल, काजू बाइट समेत अन्य सूखी मिठाइयां भी लोग खरीद रहे हैं। आभूषण की दुकानों पर भी आभूषण की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी।
चांदी की राखियों की हुई खरीदारी
आभूषण व्यवसायी अरविंद कुमार, गिरीश कुमार ने बताया कि चांदी की राखियों के साथ लोग आभूषण की खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को भी अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है।


वाहनों का इंतजार करती दिखीं बहनें
भाइयों के घर राखी बांधने के लिए एक दिन पूर्व ही बहनें आती-जाती दिखीं। जिनसे पास निजी साधन नहीं थे, वे प्राइवेट वाहन, रोडवेज बस व ट्रेन का इंतजार करती दिखीं। प्राइवेट वाहन चालकों की रविवार को चांदी दिखी। रविवार रात 12 बजे से बहनों के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जो सोमवार रात 12 बजे तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed