फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki...

Amethi News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Mon, 18 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal Ki...
सिंहपुर के सेमरौता में आरती-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं का भक्तिभाव चरम पर दिखा। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में भजन, पूजन और आरती का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन



आकर्षक झांकियां सजाकर कहीं सुंदरकांड का पाठ और विधिवत पूजन किया गया तो कहीं पालने में बिराजे कान्हा की आरती उतार महिलाओं ने मंगलगीत गाए। आधी रात कान्हा के जन्म लेते ही घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से इलाका गुंजायमान हो उठा। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... गीत से श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन



अमेठी में भक्तों ने देर रात तक मंदिरों और गली-मोहल्लों में भजन कीर्तन किया। सिंहपुर, भादर, जामों, बाजारशुकुल, शाहगढ़ क्षेत्र में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत की ध्वनि पर बच्चों ने राधा-श्रीकृष्ण का रूप धरकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के बाद महिलाओं ने सोहर गाए। इसके बाद पूजन, आरती और प्रसाद बांटा गया। कमरौली के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा राम बिरला मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। गौरीगंज, मुंशीगंज, अमेठी और संग्रामपुर थाने में जन्माष्टमी मनाई गई।



पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य पीके सिंह के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। अमेठी में अधिवक्ता रेहान खान ने आवास विकास कॉलोनी स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर व बेनीपुर स्थित माता मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed