फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There are seven petrol pumps in the headquarters, fuel is available at only one

Amethi News: मुख्यालय में हैं सात पेट्रोल पंप, सिर्फ एक पर मिल रहा ईंधन

Sun, 29 Mar 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
There are seven petrol pumps in the headquarters, fuel is available at only one
 गौरीगंज में जामों तिराहे के बगल पेट्रोलपंप पर उमड़ी बाइक सवारों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। पर्याप्त उपलब्धता के दावे के बाद भी जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते ही शनिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में संचालित सात पेट्रोल पंपों में से सिर्फ मिश्रौली में पेट्रोल-डीजल की बिक्री हुई। दो पंपों पर आया 26 हजार लीटर ईंधन महज तीन घंटे में बिक गया। बाकी चार पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड टंगा मिलने से वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी। सिंचाई कार्य के लिए डीजल न मिल पाने से खेती-किसानी का काम भी प्रभावित होने से किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन



शहर में कटरा लालगंज में दो, बरनाटीकर, जामों तिराहा, काजीपट्टी, दयालापुर और मिश्रौली में एक-एक पेट्रोल पंप हैं। वाहन चालकों की भीड़ के कारण मिश्रौली के अलावा अन्य छह पंपों में शनिवार को ईंधन खत्म हो गया। शनिवार दोपहर बरनाटीकर में 14 हजार लीटर और कटरा लालगंज के एक पेट्रोल पंप 12 हजार लीटर ईंधन (पेट्रोल और डीजल बराबर मात्रा में) पहुंचा। पहले से कतार में लगे वाहन चालकों के कारण सारा ईंधन कुछ घंटे में ही बिक जाने के बाद इन पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लग गया।
विज्ञापन


मुख्यालय के अलावा ग्रामीण अंचल के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर 12 से 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कुछ पंपों पर छह से 12 घंटे के अंतराल पर आपूर्ति पहुंच रही है लेकिन अग्रिम भुगतान व्यवस्था और बैंक बंद रहने से पंप संचालकों की दिक्कत भी बढ़ गई है। जिनके पास खुद के टैंकर नहीं हैं, उन्हें समय पर आपूर्ति नहीं मिल पा रही। मांग व आपूर्ति में संतुलन कायम रखने के लिए मिश्रौली पंप पर बाइक में 100 रुपये, कार में 500 रुपये तक पेट्रोल और एक हजार रुपये तक डीजल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को हो रही सर्वाधिक परेशानी
वर्तमान में सरसों और मटर की मड़ाई चल रही है। खेत खाली होने के बाद नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई जरूरी है, जिसमें डीजल की जरूरत पड़ती है। ट्रैक्टर और कंबाइन मशीन से काम प्रभावित हो रहा है। डिब्बों और ड्रम में डीजल देने पर रोक और इसकी सीमित आपूर्ति ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरीगंज के रामऔतार ने बताया कि डीजल न मिलने से खेती-किसानी का काम रुक गया है। सुबह से लाइन में लगे रहने के बाद भी पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है।

जरूरत से अधिक खरीद बढ़ा रही परेशानी
पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व पांडेय ने बताया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है। किल्लत की अफवाह के कारण वाहन चालकों द्वारा जरूरत से अधिक ईंधन की खरीद के कारण ही स्टॉक जल्दी खत्म हो जाने से परेशानी बढ़ी है। इस कारण सामान्य दिनों में पंपों पर दो दिन तक चलने वाला स्टॉक अब दो से तीन घंटे में ही खत्म हो जा रहा है। इसी कारण तेल कंपनियों से टैंकर आने में समय लगने से पंपों पर आपूर्ति बाधित हो रही है।



पंपों पर ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। कुछ स्थानों पर अचानक मांग बढ़ने से अस्थायी तौर पर सप्लाई में कमी दिख रही है। सभी पंपों पर मांग के अनुरूप पेट्रोल व डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से जरूरत के हिसाब से ही ईंधन की खरीद की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed