फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The villagers blocked the road for four hours.

Amethi News: ग्रामीणों ने चार घंटे लगाया जाम

Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The villagers blocked the road for four hours.
गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्त्रोत : ग्रामीण
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के हारीमऊ गांव में सुपरवाइजर मनोज सिंह उर्फ मुख्खन की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव रखकर पहले गूंगेमऊ-हारीमऊ मार्ग और बाद में जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग पर हारीपुर चौराहे के पास जाम लगा दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर लोग डटे रहे। जाम की वजह से करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन




प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए, इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया। गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह का शव रविवार सुबह निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल के पास खड़ंजा मार्ग किनारे साइकिल के नीचे दबा मिला था। चेहरे पर ईंट से हमले के निशान थे। घटनास्थल से खून सनी ईंट भी मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, मगर तय समय में गिरफ्तारी न होने से परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। सोमवार को उन्होंने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



सुबह करीब 11 बजे परिजन और ग्रामीण शव रखकर गूंगेमऊ-हारीपुर लिंक मार्ग पर बैठ गए। काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया, मगर सहमति नहीं बनी। दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बातचीत की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। हालात को देखते हुए अन्य थानों की फोर्स, पीएसी और महिला थाने की टीम भी मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बाद सीओ अतुल सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह पहुंचे। काफी देर चली बातचीत के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। करीब तीन बजे जाम समाप्त कराया गया और शव का अंतिम संस्कार किया गया।


थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, एक आरोपी की तलाश जारी है। सर्विलांस समेत कई टीमें जांच में लगी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुपरवाइजर के सिर में पांच चोटों की पुष्टि हुई है। मौत का कारण अधिक खून बहना बताया गया है।





मार्ग जाम से राहगीर परेशान
मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो पहिया चालकों और भारी वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वैकल्पिक रास्तों पर भी दबाव बढ़ गया। पुलिस ने बाद में वाहनों को दूसरे मार्गों से निकलवाया, मगर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed