{"_id":"68715ca0352d3efd6f0da8d6","slug":"the-village-head-started-a-sit-in-protest-with-the-family-members-amethi-news-c-96-1-ame1002-144392-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिजनों के साथ ग्राम प्रधान ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिजनों के साथ ग्राम प्रधान ने शुरू किया धरना
Sat, 12 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
भादर के सरैया गांव में परिजनों संग धरने पर बैठे ग्राम प्रधान। -ग्रामीण
भादर (अमेठी)। पीपरपुर में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ने परिजनों के साथ गांव में धरना शुरू कर दिया है। आरोप है कि उनकी भाभी सीमा देवी और भाई प्रदीप पर हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
ग्राम प्रधान के मुताबिक विवाद ग्रामसभा की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर है। उन्होंने पिछले सप्ताह इसकी शिकायत एसडीएम से की थी, जिससे नाराज होकर विपक्षियों ने उनके परिवार के लोगों पर हमला किया। अगले दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी जानकारी थाने पर दी गई, लेकिन अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
इससे आक्रोशित ग्राम प्रधान ने परिजनों संग धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं भोजपुर की प्रधान यशोदा देवी को भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए पांच दिन धरने पर बैठना पड़ा था। पुलिस उपाधीक्षक मनोज मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।