{"_id":"6470f7e34b834907700b7d97","slug":"the-vdo-that-grabbed-development-money-was-sacked-amethi-news-c-13-1-257177-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विकास का पैसा हड़पने वाला वीडीओ बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विकास का पैसा हड़पने वाला वीडीओ बर्खास्त
Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। विकास कार्यों में घोटाले के मामले में शुक्रवार को डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार को बर्खास्त कर दिया है। ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत की थी। दो सदस्यीय कमेटी की जांच में आरोप सिद्ध हुए। कार्रवाई के बाद कई अन्य जांच के घेरे में हैं। ग्राम सिधौली निवासी रविशंकर ने 23 मार्च को अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अनियमितता का आरोप लगाया था। जांच जिला कृषि अधिकारी व सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने की थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसी आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार को पहले निलंबित कर जवाब मांगा गया।
शुक्रवार को डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। उन पर ग्राम पंचायत इक्का ताजपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण में 24 हजार 496 रुपये, हैंडपंप मरम्मत में 19 हजार 980 रुपये, इंटरलॉकिंग कार्य में 64 हजार 476 रुपये संग स्ट्रीट लाइट व अन्य विकास कार्यों के नाम पर पांच लाख तिरानवे हजार सात सौ पचास रुपये के गबन का आरोप साबित हुआ है।