{"_id":"697a58aed1667013a2042164","slug":"the-traffic-system-is-in-disarray-from-cities-to-towns-amethi-news-c-96-1-ame1002-157523-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शहर से लेकर कस्बों तक बेपटरी है यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शहर से लेकर कस्बों तक बेपटरी है यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
- फोटो : अमेठी कस्बे में बस की एंट्री के कारण ठिठके राहगीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिलेभर में यातायात व्यवस्था लगातार बदतर होती जा रही है। नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करते हुए भारी वाहन रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं।
सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा का अनियंत्रित संचालन स्थिति को और जटिल बना रहा है। चौराहों पर दिनभर लगने वाले जाम से आमजन, व्यापारी, छात्र और मरीज सभी प्रभावित हो रहे हैं। हाईवे पर जाम का झाम, खुलेआम डग्गामारी : भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रामगंज और दुर्गापुर बाजार में जाम रोजमर्रा की समस्या बन गई है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और डग्गामार वाहनों की भरमार के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है।
दुर्गापुर चौराहे और रामगंज कस्बे में पुलिस पिकेट होने के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं। हाईवे पर अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लंभुआ की ओर से भारी यातायात का दबाव बना रहता है। बुधवार और रविवार को यह समस्या अधिक बढ़ जाती है।