फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The torture of summer increased the problems, the patients of meteorological diseases increased

Amethi News: गर्मी के सितम ने बढ़ाई परेशानी, मौसमजनित बीमारियों के मरीज बढ़े

Thu, 08 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The torture of summer increased the problems, the patients of meteorological diseases increased
गौरीगंज(अमेठी)। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य के दर्शन होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। दोपहर होते होते गर्मी अपने प्रचंड रूप धारण कर लेती है। गर्मी से परेशान लोग घरों में ही दुबके रहे तो सड़कें सूनी रही। सड़कों पर इक्का दुक्का लोग आते जाते दिखाई दिए। यही हाल राजमार्ग से लेकर गांव की सड़कों तक का रहा। वहीं, मौसमजनित बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से तेज धूप खिल गई। मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तापमान अधिकतम 40.5 तो न्यूनतम 25 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से आम जन मानस के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए लोग हांथ पंखा, कूलर, पंखा व एसी का सहारा लिया। प्रचंड गर्मी के चलते बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए पुरुषों ने गमछा तो महिलाओं ने स्टाल से चेहरा व शरीर को ढककर रखा।
विज्ञापन

गर्मी के चलते सड़कें सूनी रही तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भीड़ भाड़ नजर आई तो सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी गर्मी से राहत मिलने की काेई उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण डायरिया, बुखार व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मौसमजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने लोगों को मौसम के बदलते प्रकोप को देखते हुए बचाव की सलाह दी है।

गर्मी से बचाव के लिए यह करें
एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम के पने का सेवन करें। धूप में बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed