फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The teams of Varanasi, Lucknow and Kanpur won

Amethi News: वाराणसी, लखनऊ व कानपुर की टीमें जीतीं

Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The teams of Varanasi, Lucknow and Kanpur won
अमेठी ​स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं।
अमेठी। शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय अंडर-15 दो दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल व विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशु मिश्र ने किया।
विज्ञापन




कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मुकाबला वाराणसी बनाम अयोध्या टीम के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी टीम ने 28-06 से अयोध्या को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ टीम ने 20-04 से मेरठ को हराया। तीसरे मुकाबले में कानपुर ने 16-12 से अयोध्या टीम को हराया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन के बाद खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट एवं स्किल टेस्ट व चिकित्सकों की ओर से मेडिकल जांच भी की गई। इस मौके पर प्रदेश के आब्जर्वर कबड्डी संघ रामपाल, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, उपक्रीड़ाधिकारी कासगंज हरफूल सिंह, जयप्रकाश यादव, रोहित ठाकुर, गोपी यादव, सत्यप्रकाश राजभर, राजेन्द्र पटेल, शिवकुमार मौर्य, मो नदीम, मो आरिफ, लवली तिवारी, मोना सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed