फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The team formed under the leadership of ACMO started investigation, recorded statements

Amethi News: एसीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम ने शुरू की जांच, दर्ज किए बयान

Fri, 23 Aug 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
The team formed under the leadership of ACMO started investigation, recorded statements
अमेठी सिटी। भेटुआ सीएचसी पर गर्भवती के पति से प्रसव कराने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कर्मचारियों के साथ ही प्रसूता के पति का बयान दर्ज किया। शुक्रवार को अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देगी। भेटुआ ब्लॉक के सड़िला गांव निवासी उदित नारायण की पत्नी के प्रसव के दौरान 14 अगस्त को सीएचसी भेटुआ पर कार्यरत स्टाफ नर्स ने एक हजार, आशा ने पांच सौ, दाई ने दो सौ रुपये ले लिए थे। चिकित्सक के बजाय स्टाफ नर्स ने ही दवा लिख मेडिकल स्टोर से खरीदने को कहा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

वीडियो संज्ञान में आने के बाद सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी कर्मचारियों को नोटिस जारी की थी। सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने एसीएमओ डाॅ. राम प्रसाद, डॉ. पीके उपाध्याय व अपर डिवीजनल क्लर्क शेष पांडेय की संयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने आरोपियों के साथ शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम अन्य कर्मियों का बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट सीएमओ को देगी। इसके बाद सीएमओ दोषी कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। एसीएमओ ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इंकार करते हुए कहा कि कार्रवाई से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed