फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The statue in the temple was damaged, organizations were angry

Amethi News: मंदिर में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त, संगठनों में आक्रोश

Wed, 02 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The statue in the temple was damaged, organizations were angry
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली के कठौरा स्थित मंदिर में लगी प्रतिमा मंगलवार सुबह क्षतिग्रस्त देख लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय संगठन भी मामले को लेकर आक्रोशित हैं। पुजारी ने अराजक तत्वों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



पुजारी बाबा खुशीराम के मुताबिक सोमवार शाम आरती-पूजन के बाद मंदिर बंद कर वह घर चले गए थे। मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें श्री राधाजी की प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा मिला। वहीं प्रतिमा के माथे पर भी चोट के निशान थे, जिसके बाद प्रतिमा खंडित होने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंचे एसडीएम अभिनव कनौजिया और सीओ अतुल सिंह के उपस्थिति में मंदिर प्रांगण से खंडित प्रतिमा को हटा कर नई स्थापित करवाई।
विज्ञापन


मंदिर में प्रतिमा को अराजक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त करने की सूचना फैलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के स्वयंसेवक एकत्रित हो गए। घटना की निंदा करते हुए अराजक तत्वों को पता लगाकर दंडित करने की मांग के साथ तहरीर दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में बिना पूजा पाठ और क्षमा याचना के पहले ही प्रतिमा को स्थापित करना सनातन धर्म के अनुसार उचित नहीं है। बजरंग दल सुल्तानपुर विभाग सह संचालक एडवोकेट उत्तम सिंह ने मामले में कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुजारी ने दूसरी प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed