फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The situation of the industrial sector will improve soon

जल्द सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति

Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The situation of the industrial sector will improve soon
जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर की स्थिति में 40 वर्षों बाद बहुत कुछ सुधार होने वाला है। सोमवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के एक निजी सभागार में यूपीसीडा के अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ बैठक कर यहां के लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर चर्चा की और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ और अयोध्या मंडल से आए यूपीसीडा के अधिकारियों ने उद्यमियों के साथ बैठक करके स्वास्थ्य जांच, एटीएम शुद्ध पेयजल, प्रसाधन, सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट, ग्रीन पार्कों आदि विषयों पर गहनता से चर्चा की। उद्यमियों को आवश्यकता के अनुसार ग्रीन पार्क को डेवलप करने शुद्ध पेयजल, पे एंड यूज प्रसाधन और स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ एटीएम को सीएसआर फंड से लगवाए जाने पर बल दिया।
विज्ञापन

साथ ही तेजी के साथ औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे सड़कों के मरम्मत कार्य और सभी सड़कों पर स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था करने की बात कही। यूपीसीडा लखनऊ से आए सिविल के प्रबंधक राजकमल सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के दुरुस्त करने के लिए शासन से बार-बार मांग किए जाने के बाद अब बजट की स्वीकृति मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या मंडल से आए यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की दिशा व दशा को बदलने के लिए जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने आवंटियों को सहूलियत उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजीव कुमार, धरम चंद, सैयद गुफरान अल्वी, मकसूद, अब्दुल जऊद, शहनवाज आदि मौजूद साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed