{"_id":"686973b8adfaa49bc10d6897","slug":"the-problems-of-asthma-patients-increased-due-to-heat-and-humidity-amethi-news-c-96-1-ame1008-143925-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी और उमस से बढ़ीं अस्थमा मरीजों की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी और उमस से बढ़ीं अस्थमा मरीजों की दिक्कतें
Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में एक्सरे फिल्म देखते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। गर्मी और उमस ने अस्थमा मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज सांस संबंधी दिक्कतों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में अस्थमा और सीओपीडी मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
जिला अस्पताल की फिजीशियन ओपीडी में शनिवार को लगभग 150 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें करीब 30 मरीज अस्थमा और सीने से जुड़ी तकलीफों से परेशान मिले। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि गर्मी व नमी के कारण सांस लेने में दिक्कत, छाती में भारीपन, खांसी और जकड़न जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। कुछ मरीजों को गले में खराश, सिर दर्द, थकावट और कमजोरी की भी शिकायत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि उमस के कारण पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वहीं, बलगम गाढ़ा हो जाता है, जिसे बाहर निकालना मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में वायरस सक्रिय हो जाते हैं, जिससे फ्लू के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना और बाहर की धूल-धूप से बचना अस्थमा मरीजों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
इनसेट
बरतें यह सावधानियां
- अधिक से अधिक पानी पिएं।
- अनावश्यक बाहर न निकलें, बाहर जाएं तो मास्क लगाएं।
- घर में रहें और अत्यधिक ठंडी हवा से बचें।
- इन्हेलर हमेशा पास रखें।
- आहार में ताजे फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स शामिल करें।