फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The principal should be active in the school

Amethi News: प्रधानाचार्य को स्कूल में रहना चाहिए सक्रिय

Mon, 09 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The principal should be active in the school
अमेठी सिटी। प्रधानाचार्य को विद्यालय के समय सदैव सक्रिय रहना चाहिए। उसमें चाक, टाक व वाक के गुण होना चाहिए। ये बातें रविवार को जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने आचार्य विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानाचार्य आचार्य का प्रधान होता है। जिस विद्यालय में छात्र-छात्राएं 75 फीसदी से अधिक अंक पाएं, वही सफल प्रधानाचार्य माना जाता है। प्रधानाचार्य अपने आदर्श गुणों को अपने आचार्य व विद्यार्थियों में समाहित करने वाला अच्छा प्रधानाचार्य होता है। हमारे विद्यालय स्ववित्त पोषित नहीं, बल्कि समाज पोषित विद्यालय हैं।
विज्ञापन



उन्होंने आचार्य के विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका पर अपना विषय रखते हुए कि प्रधानाचार्य का दायित्व आचार्य का शैक्षिक विकास, आचार्य का अभिलेखीय विकास, आचार्य का बहुआयामी विकास, प्रशासनिक विकास व सामाजिक विकास करना है। प्रधानाचार्य को अपने सहयोगियों पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि विश्वास में ही विकास है। इस दौरान काशी संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख काशी संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed