{"_id":"688a6c17979dc64c3c0c0da6","slug":"the-parikrama-marg-of-gadhamafi-dham-will-be-widened-amethi-news-c-96-1-gon1004-145763-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गढ़ामाफी धाम के परिक्रमा मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गढ़ामाफी धाम के परिक्रमा मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Thu, 31 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
गढ़ामाफी धाम स्थित परिक्रमा मार्ग व भगवान की प्रतिमा।
अमेठी सिटी। गढ़ामाफी धाम के परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। वर्तमान में यह मार्ग काफी जर्जर हालत में है। प्रवेश गेट के दाहिनी ओर का रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है। वहीं बाईं ओर का परिक्रमा मार्ग भी काफी खराब हालत में है। ऐसे में आसपास के जिलों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग एक किमी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के करीब माधवपुर से कौहार जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर दूर गढ़ामाफी धाम हनुमान जी की करीब 55 फुट ऊंचाई वाली प्रतिमा व अन्य देवी-देवताओें की भव्य प्रतिमा के लिए जाना जाता है। इस धाम में दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं, मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। जिला मुख्यालय के करीब स्थित इस धाम के चारों ओर परिक्रमा मार्ग बनाया गया है। वर्तमान में यह रास्ता काफी संकरा व खराब हालत में है।
बरसात में इस सड़क पर पैदल चलना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। वहीं, माधवपुर से धाम तक आने वाला करीब दो किमी का रास्ता भी खराब हालत मेें है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।