{"_id":"6a874eb1b4d202aa540bec45","slug":"the-old-pension-scheme-should-be-restored-amethi-news-c-96-1-ame1008-173853-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए
Fri, 21 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते संगठन पदाधिकारी। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी सड़क पर उतरे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और पुरानी पेंशन बहाली की मांग वाली तख्तियां लेकर कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए।
मोटरसाइकिलों का काफिला विकास भवन से ओवरब्रिज, सब्जी मंडी और जामों मोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। रास्ते में कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए पुरानी पेंशन जरूरी है। नई पेंशन योजना शेयर बाजार आधारित होने से कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल करने की मांग की। इस दौरान कामता प्रसाद, अरविंद कुमार, रामतीरथ मौर्य, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।