{"_id":"6aca8c06d04c1a0e960605ee","slug":"the-names-of-eligible-voters-should-be-added-amethi-news-c-96-1-ame1008-177795-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं
Sun, 11 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
तिलोई तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत: संगठन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पात्र नागरिकों के नाम शामिल नहीं होने की शिकायतों को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने आवाज उठाई है। शनिवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष जकरिया गुर्जर ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तिलोई को सौंपा। इसमें मतदाता सूची से हटाए गए नामों की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की मांग की गई।
जकरिया गुर्जर ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर शिकायतें की गई थीं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। ज्ञापन में हटाए गए नामों और अपनाई गई प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने, गलत तरीके से हटाए गए नामों को दोबारा सूची में शामिल करने और जिला व विधानसभा क्षेत्रवार ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की गई।
साथ ही नागरिकों को नाम हटाए जाने का कारण बताने और आपत्ति दर्ज कराने का सरल अवसर देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सफीक अहमद, आजाद अहमद, गंगा प्रसाद, सलमान खान, मोहम्मद अंसार और अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।