{"_id":"693f0b9d97a173d6a5079459","slug":"the-message-of-unity-was-given-through-the-vande-mataram-padyatra-amethi-news-c-96-1-ame1022-154444-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वंदेमातरम पदयात्रा से दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वंदेमातरम पदयात्रा से दिया एकता का संदेश
Mon, 15 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में निकली वंदेमातरम् पदयात्रा में शामिल लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। वंदेमातरम पदयात्रा का आयोजन रविवार को कस्बे में किया गया। इसके जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भावना का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय और मां भारती की जय के नारों से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
पदयात्रा कस्बे के सत्तेश्वर मंदिर परिसर से निकलकर बाजारशुकुल मुख्य मार्ग, जगदीशपुर चौराहा, पुलिस बूथ होते हुए गंतव्य स्थल पर पहुंची। प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर देश प्रेम का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी यात्राओं से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और राष्ट्र प्रेम की भावना को नई ऊर्जा मिलती है।
पदयात्रा के समापन पर वक्ताओं ने सभी से जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर देश हित में एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान राजेश विक्रम सिंह, डॉ. पवन तिवारी, विकास माहेश्वरी, दुर्गेश वैश्य, अश्विनी पांडेय, रामहेत वैश्य, दीपचंद कौशल, सुनीता विश्वास, रचना कोरी, रीता शर्मा, लवकेश आदि मौजूद रहे।