{"_id":"68111c931006a64e420c76d5","slug":"the-market-is-full-of-excitement-on-akshaya-tritiya-amethi-news-c-96-1-ame1002-139366-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अक्षय तृतीया पर बाजार में छाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अक्षय तृतीया पर बाजार में छाई रौनक
Wed, 30 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अक्षय तृतीया पर्व पर अमेठी का बाजार फिर से खरीदारों की भीड़ से गुलजार हो गया है। शादी-ब्याह और पर्व की शुभता को देखते हुए ऑटोमोबाइल, सराफा और कपड़ा व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।15 दिनों से सहालग के दौर में दोपहिया वाहनों की बिक्री जहां 200 के पार पहुंच चुकी है, वहीं अक्षय तृतीया के चलते सोने-चांदी और कपड़ों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिल रही है।
खरमास के बाद जैसे ही 14 अप्रैल से लग्न शुरू हुए, ऑटोमोबाइल सेक्टर ने रफ्तार पकड़ ली। इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम संचालक नीरज कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री दोगुनी हो गई है। कम डाउन पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर के चलते ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। अक्षय तृतीया पर तीन से चार गुना अधिक बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम मालिक नीरज कुमार ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले 15 दिनों से तेजी आई है। सामान्य दिनों में जहां तीन से चार गाड़ियों की बिक्री होती थी। अब बिक्री दोगुनी हो गई है। नई डिजाइन और फीचर की मांग ग्राहक अधिक कर रहे हैं। ईंधन को बचाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।
शादी समारोह के चलते शहर का कपड़ा बाजार भी सज गया है। महिलाओं को बनारसी और कांचीपुरम की साड़ियां खूब पसंद आ रही हैं, जबकि पुरुष रेशम और मखमल की शेरवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। साड़ी की पिको और फॉल के लिए टेलरों के यहां भीड़ बढ़ी है। टेलर मोहम्मद शरीफ ने बताया कि बुकिंग पहले से हो चुकी है, जिसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि सहालग व अक्षय तृतीया के चलते कपड़ों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
आभूषण बाजार में हल्के गहनों की मांग
सोने की कीमतें जहां एक लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंची हैं, वहीं बाजार में लाइटवेट और 18 कैरेट ज्वैलरी की मांग में इजाफा हुआ है। सराफा कारोबारी अनूप सोनी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2.5 से पांच ग्राम तक की ज्वैलरी बाजार में उपलब्ध कराई गई है। खासतौर पर महिलाओं के लिए अंगूठी, ईयर रिंग और मंगलसूत्र की मांग अधिक है।
चांदी के शंख और मूर्तियों की भी बढ़ी मांग
गौरीगंज के आकाश सोनी के अनुसार चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति और शंख की मांग भी अक्षय तृतीया पर काफी बढ़ी है। मूर्ति की कीमत 1900 रुपये से शुरू है, जबकि शंख 400 रुपये से मिल रहा है। गहनों के साथ-साथ तश्तरी, गिलास जैसे बर्तनों की खरीदारी भी जोरों पर है।