फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Maha Yagya will begin with the Kalash Yatra

Amethi News: कलश यात्रा के साथ होगी महायज्ञ की शुरुआत

Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Maha Yagya will begin with the Kalash Yatra
अमेठी के खेरौना में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मेंं रंगोली बनाती
अमेठी। शहर में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ स्थल से निकल कर कलश यात्रा शहर का भ्रमण कर पुन: यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। हर दिन आठ से लेकर 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ, 12 से ततीन बजे तक संस्कार कार्यक्रम और तीन बजे तक प्रवचन होगा। वहीं शाम के समय हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन




अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से 18 से 22 मार्च तक दुर्गापुर रोड के खेरौना में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (लघु अश्वमेध यज्ञ) की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार रात तक कार्यकर्ता लगे रहे। सोमवार को एसडीएम आशीष सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्र ने यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया जाएगा। वाहन पहले ही पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। मुख्य मार्ग पर वाहनों को खड़ा नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन



यज्ञ स्थल पर पानी के टैंकर, स्वचलित शौचालय के साथ अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। दिनभर सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग की पटरियों की सफाई की। यज्ञ शाला प्रभारी कपिल देव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। लघु अश्वमेध यज्ञ जन-जन को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यज्ञ शुरू होने के पहले मंगलवार को भव्य कलश यात्रा देवीपाटन मंदिर से शुरू होकर सागर तिराहा, अमेठी चौक, राजर्षि तिराहा, एसडीएम कॉलोनी, दुर्गापुर रोड होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने की तैयारी है। युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में दूरदराज के लोग यज्ञ स्थल पर पहुंच गए हैं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं महिलाएं भाग लेंगी। इसी के साथ यज्ञ का शुभारंभ हो जाएगा, जो कि 22 फरवरी तक चलेगा।







चार पार्किंग स्थल बनाए गए

यज्ञ स्थल पर दूर से आने वाले लोगो के लिए चार पार्किंग बनाई गई हैं। अमेठी शहर से आने वाले लोगों के लिए हेलीपैड व एक स्कूल परिसर में पार्किंग बनाई गई है। वहीं दुर्गापुर की तरफ से आने वालों के लिए दो पार्किंग एक मैदान में बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed