फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The joy of the Republic prevailed, patriotic songs echoed

Amethi News: छाया रहा गणतंत्र का उल्लास, गूंजे देशभक्ति के गीत

Tue, 28 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The joy of the Republic prevailed, patriotic songs echoed
जगदीशपुर ​स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस का उल्लास छाया रहा। शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति के तराने गूंजे। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में भी ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन





गणतंत्र दिवस पर नवीन कलेक्ट्रेट भवन में डीएम निशा अनंत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सामूहिक रूप से संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित अशोक कुमार द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, चंद्रभानु यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, देवराज सिंह व सुरेंद्र बहादुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में जयपुरिया गौरीगंज की छात्राओं ने ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा परिषदीय स्कूल, इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेजों और शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एडीएम अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, एएसपी हरेंद्र सिंह सहित अन्य विभाग के अफसर, एसडीएम व सीओ सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बाजारशुुकुल मोड़ स्थित नव निर्मित पुलिस बूथ का फीता काटकर लोकार्पण किया।





पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल 14 टोलियों में से उत्कृष्ट ड्रिल के लिए निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम टोली (सशस्त्र पुलिस) को प्रथम स्थान, चतुर्थ टोली (महिला टोली) को द्वितीय स्थान व तृतीय टोली (नागरिक पुलिस) को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, मुसाफिरखाना के मुख्य आरक्षी हरिनाथ यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और कमरौली एसओ अभिनेष कुमार को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) प्रदान किया। इसके सहित 71 अन्य पुलिस कर्मियों को प्रमाणपत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।





गणतंत्र दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया ध्वजारोहण
अमेठी। आरआरपीजी और श्री रणवीर इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली और देश के नागरिकों को नवनिर्मित संविधान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed