फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The journey from Tiloi to Lucknow-Varanasi will become easier.

Amethi News: तिलोई से लखनऊ-वाराणसी का सफर होगा आसान

Tue, 06 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The journey from Tiloi to Lucknow-Varanasi will become easier.
तिलोई कस्बा ​स्थित बस स्टेशन। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। तिलोई के लोगों को लखनऊ और वाराणसी आने-जाने के लिए जल्द सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकती है। तिलोई बस स्टॉप को हाईटेक बनाने के साथ यहां से लखनऊ और वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की है। रविवार रात तिलोई विधायक एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के मंच से उन्होंने यह घोषणा की।
विज्ञापन


तिलोई क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई, कारोबार और इलाज के लिए लखनऊ जाते हैं। वाराणसी भी इलाज, कारोबार और धार्मिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। मौजूदा समय में कई यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस बदलनी पड़ती है। निजी वाहन से सफर करने पर ईंधन और अन्य खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में दोनों शहरों के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय और खर्च के स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी। इलाज के लिए लखनऊ या वाराणसी जाने वालों को बस बदलने की परेशानी कम होगी। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को नियमित आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से तिलोई और आसपास के गांवों के लोगों की प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस स्टॉप
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि तिलोई बस स्टॉप को आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस स्टॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां से लखनऊ और वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने तिलोई से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह और वह साथ पढ़े हैं। क्षेत्र से उनका पुराना संबंध है और तिलोई के विकास के लिए जरूरत के अनुसार सहयोग किया जाएगा।


इंसेट
अयोध्या-प्रयागराज तक विस्तार की बात
आधुनिक बस सेवा के विस्तार के तहत आगे अयोध्या और प्रयागराज को भी जोड़ने की बात कही गई है। इससे तिलोई क्षेत्र के लोगों को इन शहरों तक आवागमन के अतिरिक्त विकल्प मिल सकते हैं। खासकर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और प्रयागराज जाने वाले विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed