{"_id":"6719514f6a3e2bc7dd0752a4","slug":"the-jackal-that-injured-three-villagers-was-killed-by-the-villagers-amethi-news-c-96-1-ame1002-128188-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन ग्रामीणों को जख्मी करने वाले सियार को ग्रामीणों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन ग्रामीणों को जख्मी करने वाले सियार को ग्रामीणों ने मार डाला
Thu, 24 Oct 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के गांव बिझौरा मजरे आजादपुर में मंगलवार की देर रात सियार ने हमला कर एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद एकत्र ग्रामीणों ने हमला करने वाले सियार को घेरकर मार डाला। वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
इन्हौना थाना क्षेत्र के बिझौरा मजरे आजादपुर गांव निवासी बुजुर्ग श्यामपती मंगलवार की देर रात अपने घर से बाहर शौच के लिए गई थीं। तभी सियार ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी लाठी-डंडे लेकर बचाव के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान सियार ने रामू और मकबूल पर भी हमला कर दिया। सियार के हमले से तीनों लोग घायल हो गए। इसके बाद एकत्र ग्रामीणों ने हमला करने वाले सियार को घेरकर मार डाला।
घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के हालत सामान्य होने के बाद उन्हें घर भेज दिया। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद जहीर मिर्जा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज जांच करवाई जा रही है।