फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The honor procession reached Gauriganj and was welcomed.

Amethi News: गौरीगंज पहुंची सम्मान यात्रा, हुआ स्वागत

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The honor procession reached Gauriganj and was welcomed.
स्मारक स्थल का लोकार्पण करते भाजपा नेता गोविंद सिंह। - फोटो : बौद्ध परिपथ पर छाया घना कोहरा।
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के कादूनाला शहीद स्मारक स्थल से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा बुधवार दोपहर बाद गौरीगंज ब्लॉक परिसर पहुंची। यहां पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि व अन्य लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। गौरीगंज ब्लॉक परिसर में करीब 14 लाख की लागत से नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल व 25 फीट ऊंची ध्वजा का भाजपा नेता गोविंद सिंह चौहान ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि यह सम्मान यात्रा युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संघर्ष से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम है। वयोवृद्ध सेनानी भइया बहादुर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के मूल्य को समझना आवश्यक है। विधायक राकेश, जितेंद्र रघुवंशी, चंद्रप्रकाश बाजपेई व अशोक कुमार वर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अभय सिंह, पंकज पांडेय, ललित सिंह, डीके श्रीवास्तव, बब्बन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed