{"_id":"64b9781e5220aceae60ae54f","slug":"the-heat-will-not-be-able-to-respect-the-traders-amethi-news-c-96-1-ame1003-2159-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारियों के सम्मान में नहीं आने पाएगी आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारियों के सम्मान में नहीं आने पाएगी आंच
Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। रामगंज कस्बे में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज इकाई द्वारा व्यापारी सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष दीपक अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि सभी व्यापारी बंधु शासन की गाइड लाइन के अनुसार, ईमानदारी से अपना व्यवसाय करें। किसी के सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा।
29 जून को रामगंज निवासी उर्वरक व्यवसायी चंद्रप्रकाश जायसवाल के घर हुई लूट का खुलासा करने पर एसपी डॉ. इलामारन जी. को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी का स्वागत करने पहुंचे बच्चों से एसपी ने उनके पठन पाठन के बाबत पूछा। प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अमेठी लल्लन सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा, धर्मप्रकाश कसौधन, रविदास जायसवाल, रमेश साहू, अजय साहू आदि मौजूद रहे । (संवाद)