फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The health of 1.5 lakh people is at stake due to staff shortage.

Amethi News: स्टॉफ की कमी से डेढ़ लाख आबादी की सेहत दांव पर

Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The health of 1.5 lakh people is at stake due to staff shortage.
सीएचसी संग्रामपुर ​स्थित लैब में रखी मशीनें। -संवाद
संग्रामपुर। डेढ़ लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर डाल रही है। अस्पताल में स्वीकृत 63 पदों में से 29 पद रिक्त हैं। यहां आने वाले मरीजों के इलाज का जिम्मा तैनात 34 चिकित्सकों व कर्मचारी के जिम्मे है। ऐसे में समुचित इलाज न मिल पाने से मरीजों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों तक की दौड़ लगाना पड़ती है।
विज्ञापन



सीएचसी में चिकित्सकों के छह स्वीकृत पदों में से केवल तीन पर डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के तीनों पद रिक्त हैं। महिला चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठाना पड़ती है। स्टाफ नर्स के छह पदों में से केवल दो पर नर्स कार्यरत हैं। फील्ड स्टाफ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भी कई पद खाली हैं।
विज्ञापन



अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा के साथ ही एलएफटी व केएफटी जांच की सुविधा भी उपलब्ध न होने से मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ती है। पूर्व में तैनात एक फार्मासिस्ट के इस्तीफे के बाद पूरा अस्पताल वर्तमान में एक ही फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा है। सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन तो उपलब्ध है लेकिन तकनीशियन की दोहरी तैनाती के कारण सप्ताह में केवल चार दिन ही मरीजों को जांच की सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंत चिकित्सक कक्ष पर लटका ताला

शुक्रवार दोपहर दंत चिकित्सक के कक्ष पर ताला लटका मिला। मरीजों का कहना है कि दांत संबंधी उपचार के लिए उन्हें अक्सर निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।


14 साल बाद भी अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं
सीएचसी का दर्जा मिलने के 14 वर्ष बाद भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा तक शुरू नहीं हो सकी है। महिला चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ के पद खाली होने से महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए अमेठी और गौरीगंज तक की दौड़ लगाने की परेशानी उठाना पड़ती है।



भेजी गई है रिक्त पदों की सूचना
सीएचसी में रिक्त पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। दंत चिकित्सक ने पूर्व में ही अवकाश की सूचना दी थी।
डॉ. संतोष सिंह, अधीक्षक, सीएचसी संग्रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed