फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The first case was registered in Ramganj police station

Amethi News: पहला मुकदमा रामगंज थाने में हुआ दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
The first case was registered in Ramganj police station
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार को पहले दिन नए कानून के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा रामगंज थाने में दर्ज हुआ। यह मामला मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का था। इसमें नई धाराएं लगाई गई हैं। वहीं नए कानून के तहत दूसरा मुकदमा गौरीगंज कोतवाली में दर्ज हुआ है। यह मामला एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का है। अब इन दोनों मामलों की विवेचना भी नए कानून के तहत ही की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नए कानून के तहत पुलिस की कार्रवाइयां शुरू हो गई हैं। पहली जुलाई को पहले दिन दो मुकदमे लिखे गए हैं। पहला मुकदमा रामगंज और दूसरा गौरीगंज कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के सभी थानों में गोष्ठियां आयोजित की गईं। इनके जरिये लोगों को नए कानूनों के बारे में बताया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अफसरों ने बताया कि नए कानूनों के बारे में जानकारी लिए एक एप भी लांच हुआ है। इसके जरिये नए कानूनों की धाराओं के बारे में विधिवत जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा पुलिस पंपलेट व पोस्टर आदि के जरिये भी लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी को होगा लाभ

नए कानून से जनता, पुलिस और न्यायालय को फायदा होगा। अब यह कानून दंड विधान से न्याय विधान हो गया है। पहले जो कानून था वह ब्रिटिश के समय का था, अब भारत सरकार का यह कानून हो गया है। सभी को इससे लाभ होगा।

अमर सिंह, इंस्पेक्टर




पहले दिन महिलाओं ने नए कानून के तहत मांगा इंसाफ
तीन नए कानून लागू होने के पहले दिन जिले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। खास यह है कि नए कानूनों के तहत इंसाफ मांगने वाली दोनों महिलाएं ही हैं। रामगंज में पुष्पा देवी ने अपने परिवार के लिए इंसाफ मांगा है, वहीं गौरीगंज में कुसुम तिवारी ने अपने बेटे के लिए नए कानून के तहत न्याय मांगा है।



रामगंज थाने में पुष्पा देवी ने दोपहर 12:59 बजे दर्ज कराया केस
इनका आरोप है कि आरोपियों ने रास्ता रोककर डंडों से मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौज की ।




गौरीगंज थाने में कुसुम तिवारी ने दोपहर 03:55 पर दर्ज कराया केस
गौरीगंज थाने में कुसुम तिवारी ने दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया है कि पुत्र शिवम तिवारी के साथ मारपीट व गालीगलौज की गई। मारपीट में गंभीर चोट आई है जिससे वह बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed