फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The family agreed to the assurance of the arrest of the shop owner and his relative.

Amethi News: दुकान मालिक व रिश्तेदार की गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने परिजन

Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The family agreed to the assurance of the arrest of the shop owner and his relative.
जामों (अमेठी)। देहरादून में दुकान स्वामी व रिश्तेदार की प्रताड़ना और चोरी के आरोप से क्षुब्ध होकर अमरेंद्र के आत्महत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचने के बाद परिजन भड़क गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों के अड़ने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रात भर मान मनौवल का दौर चलता रहा। आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए सुबह टीम के रवाना होने की जानकारी व कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



जामों थानाक्षेत्र के पूरा कलंदर अचलपुर गांव निवासी अमरेंद्र पासी (20) ने बुधवार को गांव के पास बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक अमरेंद्र के पिता जयकरन ने देहरादून में सहारनपुर चौक के सामने स्थित फास्ट फूड के दुकानदार दीपेश माटा व उसके रिश्तेदार समीर अजरवात पर बेटे पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने व मोबाइल रखने का आरोप लगाया था। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो गमगीन परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। परिजनों ने आरोपियाें की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। इसके बाद मान-मनौवल का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह सीओ अखिलेश वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी संग कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया तो परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। इसके बाद गांव स्थित बाग में अमरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि कार्रवाई के भरोसे पर परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी रवाना की जा चुकी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed